
कुक्षी में सनसनीखेज डकैती : हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर परिवार को बनाकर की लाखों की चोरी।

जानकारी के मुताबिक 6-7 बदमाशों ने घर में घुसकर मचाया उत्पात, विरोध करने पर घर के सदस्य पर किया जानलेवा हमला।
धार जिले के कुक्षी नगर के सुतार मोहल्ले में देर रात हथियारबंद बदमाशों ने एक मकान में घुसकर परिवार को बंधक बनाकर लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
वारदात के दौरान घर के एक सदस्य ने जब विरोध किया तो बदमाशों ने उस पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही कुक्षी थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान टीम सहित मौके पर पहुंचे।
और परिजनों से चर्चा की। हथियारों की नोक पर हुई वारदात के बाद क्षेत्र में दहश्त का माहौल है।
घर के सदस्यों को बंधकर बनाकर की वारदात
मकान मालिक कैलाश मनावरिया के अनुसार, देर रात करीब 2 बजे 6-7 अज्ञात हथियारबंद बदमाश पीछे की ओर से घर में दाखिल हुए। घर में घुसते ही बदमाशों ने परिवार के सदस्यों पर फलिया, तीर-कमान सहित हथियार तानकर उन्हें बंधक बना लिया। और चोरी करन लगे। इसी दौरान परिवार के पुत्र प्रकाश मनावरिया ने हिम्मत दिखाते हए बदमाशों का विरोध किया ।
परिवार के मुताबिक बदमाश घर से सोने के आभूषण और नगदी सहित करीब डेढ लाख रुपये से अधिक का समाान चोरी कर फरार हो गए है,
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
जांच शुरु की है साथ ही पुलिस टीमें क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेजा को खंगाल रही है, जल्द की बदमाश गिरफ्तार होंगे दीपक सिंह चौहान, कुक्षी थाना प्रभारी
एमपी का आईना कूक्षी धार सज्जाद खान की रिपोर्ट




