May 25, 2026 |
क्राइमखेल जगतटेक्नोलॉजीदेशधर्ममध्यप्रदेशमौसमराजनीतिव्यापारहेल्थ

पुलिस कंट्रोल रूम खरगोन मे मंगलवार दिनांक 12.05.2025 को पुलिस अधीक्षक खरगोन रविन्द्र

एमपी का आईना प्रधान संपादक सज्जाद खान

Fast News Janta Ki Awaaz

Listen to this article

खरगोन शहर के व्यापारियों एवं गणमान्य नागरिकों की बैठक आयोजित

पुलिस कंट्रोल रूम खरगोन मे मंगलवार दिनांक 12.05.2025 को पुलिस अधीक्षक खरगोन रविन्द्र वर्मा द्वारा खरगोन शहर के व्यापारियों एवं गणमान्य नागरिकों की बैठक आयोजित की गई । बैठक का उद्देश्य शहर में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस को सहयोग प्रदान करना तथा पुलिस एवं व्यापारियों के बीच आपसी समन्वय को और अधिक मजबूत करना था ।

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा व्यापारियों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग हेतु प्रेरित किया गया । उन्होंने दुकानों एवं घरों के बाहर CCTV कैमरे लगाने, दुकानों में वार्निंग अलार्म सिस्टम स्थापित करने, वाहनों में GPS सिस्टम लगवाने तथा राधावल्लभ मार्केट में व्यवसायियों को सामूहिक रूप से सुरक्षा गार्ड नियुक्त करने एवं चौकीदारों की तैनाती की सलाह दी । साथ ही मार्केट में ऊपर जाने वाले रास्तो में शटर की व्यवस्था तथा प्रतिदिन मार्केट बंद होने के पश्चात उनको लगाने की जिम्मेदारी सुनिश्चित करने पर भी चर्चा की गई ।

साथ ही व्यापारियों से अपील की गई कि वे अपनी दुकानों के बाहर सड़क तक अत्यधिक सामान न रखें एवं अतिक्रमण से बचें, जिससे यातायात बाधित न हो तथा दुर्घटनाओं की संभावना कम हो सके । बैठक में शातिर बदमाशों एवं कड़िया सांसी, पारदी एवं कंजर जैसे गिरोहों द्वारा किसानों एवं ग्रामीणों को धोखाधड़ी से ठगने की घटनाओं के संबंध में भी सतर्क रहने एवं आमजन को जागरूक करने की बात कही गई ।

पुलिस अधीक्षक महोदय ने व्यापारियों को सलाह दी कि वे अधिक मात्रा में नगदी का परिवहन करने से बचें, क्योंकि आपराधिक प्रवृत्ति के लोग पीछा कर या रेकी कर वारदात को अंजाम दे सकते हैं । बैंक से नगदी निकालते या जमा करते समय विशेष सावधानी बरतने, नगदी को मोटरसाइकिल की डिक्की अथवा कार में असुरक्षित तरीके से न रखने की हिदायत दी गई ।

बैठक में उपस्थित सभी व्यापारियों एवं नागरिकों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा समस्या की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई, ताकि समय रहते प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके ।

(एम. पी. का आईना) ज़ाकिर शेख खरगौन


Fast News Janta Ki Awaaz

Related Articles

Check Also
Close