डही अस्पताल में स्थायी डॉक्टरों की नियुक्ति की मांगः विधायक हनी बघेल ने किया प्रदर्शन;
एमपी का आईना प्रधान संपादक सज्जाद खान

डही अस्पताल में स्थायी डॉक्टरों की नियुक्ति की मांगः विधायक हनी बघेल ने किया प्रदर्शन; दो डॉक्टरों को मूल पदस्थापना पर भेजने पर जताई नाराजगी।

धार जिले के डही अस्पताल में स्थायी डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग को लेकर विधायक सुरेंद्रसिंह हनी बघेल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन किया।
उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम से तहसीलदार को एक ज्ञापन सौंपा। विधायक ने कहा कि उनके प्रयासों के बावजूद, अस्पताल में आवश्यक सुविधाएं न होने के बावजूद भी निधि जुटाने में असमर्थ रहा है।
नियुक्त दो डॉक्टरों को कुक्षी और सरदारपुर भेज दिया गया, जिससे क्षेत्र में डॉक्टरों की कमी का मुद्दा फिर उठ गया है।
+ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डही +
62 गांवों के मरीज डही अस्पताल पर निर्भर
विधायक हनी बघेल ने बताया कि विधानसभा में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के बाद डही अस्पताल में दो डॉक्टर नियुक्त हुए थे, लेकिन जल्द ही उन्हें दूसरी जगह भेज दिया गया।
उन्होंने मांग की कि अस्पताल में जरूरत के अनुसार डॉक्टरों की नियुक्ति की जाए, ताकि मरीजों को इलाज के लिए परेशानी न हो।
गया, जिससे क्षेत्र में डॉक्टरी की कमी का मुद्दा फिर उठ
के लिए परेशानी न हो।
शासन के निर्देश पर डॉक्टरों को भेजा मूल स्थान
बीएमओ डॉ. जगदीश पटेरिया ने बताया कि प्रदेश शासन के निर्देश पर डॉ. रामसिंह इकबाले को उनके मूल पदस्थापना स्थल कुक्षी और डॉ. अमनकुमार को सरदारपुर भेजा गया है।
उन्होंने बताया कि डही अस्पताल में डॉ. दर्शन राठौर, डॉ. कनिष्क सोनी, डॉ. आशीष सोनी और डॉ. दिग्विजयसिंह बघेल अनुबंध पर पदस्थ हैं। बीएमओ सहित अस्पताल में फिलहाल पांच डॉक्टर हैं।
एमपी का आईना प्रधान संपादक सज्जाद खान




