October 23, 2026 |
खेल जगतटेक्नोलॉजीदेशधर्ममध्यप्रदेशमनोरंजनमौसमराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारहेल्थ

मोहनखेड़ा में वैश्य महासम्मेलन का संभागीय सम्मेलन आयोजित*

एमपी का आईना प्रधान संपादक सज्जाद खान

Fast News Janta Ki Awaaz

Listen to this article

*मोहनखेड़ा में वैश्य महासम्मेलन का संभागीय सम्मेलन आयोजित*

कुक्षी के एल्डरमैन रविंद्र जैन भी हुए सम्मानित*
मध्य प्रदेश वैश्य महासम्मेलन के धार संभाग का संभागीय सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह शनिवार को मोहनखेड़ा में आयोजित हुआ।
इसमें धार झाबुआ एवं अलीराजपुर जिले के वैश्य समाज के पदाधिकारी जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली समाज की प्रतिभाओं के साथ ही नगर पालिका एम नगर परिषद में मनोनीत वैश्य एल्डरमेंन का सम्मान किया गया।
मुख्य अतिथि वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल, विनोद कोठारी, राजेश अग्रवाल, मनोज सोमानी वह आशीष अग्रवाल उपस्थित रहै। अतिथियों ने समाज की एकजुटता, संगठन की मजबूती और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया।
सम्मेलन के दौरान विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारीयों ने संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विचार साझा किये।
समाज की विशिष्ट प्रतिभाओं के साथ धार झाबुआ एवं अलीराजपुर जिले के वैश्य एल्डरमेनों के साथ कुक्षी निकाय में एल्डरमैन बने भाजपा के मन की बात के प्रभारी रविंद्र जैन रूपम का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के आयोजक वेश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री एवं धार संभाग प्रभारी निर्मल अग्रवाल एवं धार संभाग अध्यक्ष विनोद बाफना रहे।

एमपी का आईना प्रधान संपादक सज्जाद खान


Fast News Janta Ki Awaaz

Related Articles

Check Also
Close