April 18, 2026 |
खेल जगत

बाकानेर सेक्टर में 9 से 23 अप्रैल तक मनाया जाएगा 8 वां पोषण पखवाड़ा* *आज सामुदायिक स्वास्थ केंद्र से हुई शुरुवात*

एमपी का आईना प्रधाक संपादक सज्जाद खान

Fast News Janta Ki Awaaz

Listen to this article

बाकानेर सेक्टर में 9 से 23 अप्रैल तक मनाया जाएगा 8 वां पोषण पखवाड़ा* *आज सामुदायिक स्वास्थ केंद्र से हुई शुरुवात*

धार जिला कार्यक्रम अधिकारी सुभाष जैन, परियोजना अधिकारी पल्लवी परमार,पर्यवेक्षक परवीन शाह के मार्गदर्शन में 9 अप्रैल से 23 अप्रैल 2026 तक 8 वां पोषण पखवाड़ा मनाया जाएगा। 9 अप्रैल को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र4 बाकानेर,हुई शुरुवात, इस वर्ष पोषण पखवाड़े का मुख्य थीम जीवन के पहले छह वर्षों में मस्तिष्क का अधिकतम विकास निर्धारित किया गया है।
मुख्य रूप से मातृ एवं शिशु पोषण, जन्म से 3 वर्ष तक मस्तिष्क विकास के लिए प्रारंभिक प्रोत्साहन, 3 से 6 वर्ष तक खेल आधारित शिक्षा, बच्चों में स्क्रीन टाइम कम करने में परिवार और समुदाय की भूमिका तथा सशक्त आंगनवाड़ी निर्माण में सामुदायिक सहयोग जैसे विषयों पर गतिविधियाँ आयोजित की गई । वैज्ञानिक तथ्यों के अनुसार मानव मस्तिष्क का लगभग 85 प्रतिशत विकास जन्म से 6 वर्ष की आयु तक हो जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए पोषण पखवाड़े में परिवारों और समुदायों में ऐसे व्यवहारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया , जो बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को मजबूत बनाते हैं
इस अवसर पर बाकानेर सेक्टर की आंगनवाड़ी कार्य करता ,सहायिका,आशा कार्यकर्ता आशा सहयोगिनी, स्वास्थ्य कार्यकर्ता मौजूद रही।

*बाकानेर से सैयद रिजवान अली की रिपोर्ट*


Fast News Janta Ki Awaaz

Related Articles

Check Also
Close