April 23, 2026 |
खेल जगतटेक्नोलॉजीदेशधर्ममध्यप्रदेशमनोरंजनमौसमराजनीतिव्यापारहेल्थ

एक शाम ठाकुर जी के नाम* *ब्राह्मण स्वर्णकार समाज ने मनाया रंगारंग

फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ प्रधान संपादक सज्जाद खान

Fast News Janta Ki Awaaz

Listen to this article

*एक शाम ठाकुर जी के नाम*
*ब्राह्मण स्वर्णकार समाज ने मनाया रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ फाग महोत्सव*

कुक्षी , स्थानीय ब्राह्मण स्वर्णकार समाज द्वारा रंग पंचमी पर्व पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाया एक शाम ठाकुरजी के नाम फाग महोत्सव । रंग पंचमी पर्व पर प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी फाग रेली नगर में निकाली गई जिसमें भगवान ठाकुरजी को नगर भ्रमण कराया गया , साथ ही सभी समाज जन ने रंग , गुलाल और फूलों से जमकर होली खेल कर और एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी ।

शाम को स्थानीय रणछोड़राय मंदिर परिसर में एक शाम ठाकुरजी के नाम से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया , मनावर की ख्यात भजन गायिका दीपिका सोनी ने अपने मधुर भजनों से शमा बांधा । वहीं बच्चों ने आकर्षक वेशभूषा में रास लीला का आयोजन भी किया , साथ ही सभी समाज जन ने मिलकर ठाकुरजी के साथ फूलों की जमकर होली खेली और सामूहिक नृत्य भी किया ,। कार्यक्रम  में स्थानीय प्रतिभाओं का भी सम्मान किया जिसमें भजन गायिका दीपिका सोनी मनावर , जयदीप सोनी , पूर्वेश सोनी , यशीश सोनी कविता मंडोरा मेघा बाड़मेर सहित अन्य प्रतिभाओं का भी सम्मान किया गया । कार्यक्रम को सफल को बनाने में प्रवीण चौकसीवाला , मनीष जसमतिया , गोपाल सोनी , निर्मल सोनी , वरुण सोनी , रोहित जसमतिया,कपिल जसमतिया , राजेंद्र वानप्रस्ति ऋतुराज बाड़मेर , योगेश बड़मेरा , सहित समाज संचालन समिति , युवा संगठन , महिला मंडल बालिका मंडल का महत्वपूर्ण योगदान रहा कार्यक्रम का सफल संचालन मनीष जस्मतिया ने किया एवं अंत में आभार प्रवीण चौकसीवाला ने माना।

एमपी का आईना प्रधान संपादक सज्जाद खान


Fast News Janta Ki Awaaz

Related Articles

Check Also
Close