June 13, 2026 |
खेल जगतटेक्नोलॉजीदेशधर्ममध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिविदेशव्यापार

प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर लगाम लगाएंगे–शुभ शर्मा

एमपी का आईना प्रधान संपादक सज्जाद खान

Fast News Janta Ki Awaaz

Listen to this article

प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर लगाम लगाएंगे–शुभ शर्मा

टांडा ( धार) शिक्षा अनमोल धरोहर है शिक्षा के नाम पर मनमानी को नहीं चलने दिया जाएगा मध्य प्रदेश के धार जिले के टांडा नगर के एनएसयूआई अध्यक्ष बनने के बाद शुभ शर्मा ने पत्रकारों से चर्चा में बताया कि प्राइवेट स्कूलों की मनमानी की खबरें हमें आए दिन देखने व सुनने को मिलती है जिसमें मुख्य रूप से ड्रेस काफी किताबें एक ही दुकान से लेने के लिए पालको पर दबाव बनाया जाता है इस तरह की शिकायत मिल रही है यही नहीं शासन के द्वारा 25 प्रतिशत निशुल्क एडमिशन होने वाले बच्चों के पलकों से भी मोटी रकम वसूलने की भी शिकायत प्राप्त हो रही है ?
इसलिए हमारी NSUI की पूरी टीम के द्वारा प्रत्येक प्राइवेट स्कूलों में जाकर स्कूल संचालकों से मिलकर वहां की व्यवस्था के बारे में चर्चा कर जानकारी प्राप्त करेंगे एवं बच्चों के साथ स्कूल संचालकों का व्यवहार किस प्रकार है बच्चों व पालको से मिलकर भी चर्चा करेंगे ?
यदि किसी स्कूल में शासन के नियम विरुद्ध कार्य किया जा रहा होगा तो हमारी टीम ऐसे स्कूलों का प्रमाणिकता के साथ उजागर करेंगे??
वही शासकीय स्कूलों के शिक्षकों से भी निवेदन है कि वह भी अपनी जिम्मेदारी पूरी इमानदारी के साथ निभाए हम ग्रामीण क्षेत्र की शिक्षा की दुर्दशा को भी आमजन के सामने लाएंगे??
शर्मा ने कहा है कि लापरवाही मिलने पर प्रदेश संगठन के साथ क्षेत्रीय विधायक मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग जी सिंगार को भी उन स्कूलों की मनमानी की शिकायत प्रमाणिकता के साथ देंगे! शुभम शर्मा की विशेष रिपोर्ट


Fast News Janta Ki Awaaz

Related Articles

Check Also
Close