August 25, 2026 |
खेल जगतटेक्नोलॉजीदेशधर्ममध्यप्रदेशमनोरंजनमौसमराजनीतिलाइफस्टाइलविदेश

दाऊदी बोहरा समाज एवं मदरसा सैफियाह कुक्षी की अनुकरणीय पहल

एमपी का आईना प्रधान संपादक सज्जाद खान

Fast News Janta Ki Awaaz

Listen to this article

दाऊदी बोहरा समाज एवं मदरसा सैफियाह कुक्षी की अनुकरणीय पहल

अंग्रेजी कैलेण्डर अनुसार गरीब बच्चों के बीच मनाया सैय्यदना साहब का 80वां जन्मदिन*

बच्चों को बांटे कपड़े, खिलौने व शैक्षणिक सामग्री*

कुक्षी। सैय्यदना मुफ़द्दल सैफुद्दीन साहब के अंग्रेजी कैलेंडर अनुसार 20 अगस्त गुरुवार शाम को 80 वें जन्मदिवस के मुबारक एवं खुशगवार अवसर पर कुक्षी में दाऊदी बोहरा समाज एवं मदरसा सैफ़ियाह द्वारा सराहनीय पहल की गई।

इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 8 स्थित मां स्वरूपम आंगनवाड़ी एवं बेड़ी फलिया के जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी, पुस्तकें, पेन, कपड़े एवं खिलौने वितरित किए गए। बच्चों को उपयोगी सामग्री मिलने पर उनके चेहरों पर खुशी देखने को मिली।
आयोजकों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना तथा उनके जीवन में खुशियां लाना है। समाज एवं मदरसा सैफ़ियाह की इस पहल की उपस्थित लोगों ने सराहना करते हुए इसे सामाजिक सेवा एवं शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी कदम बताया।


Fast News Janta Ki Awaaz

Related Articles

Check Also
Close