
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याक्षी श्री मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में दिया ज्ञापन*
कुक्षी मध्यप्रदेश से राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सु. श्री. मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पत्र को निरस्त किए जाने की घटना के विरोध में कुक्षी एवं निसरपुर ब्लॉक कांग्रेस ने अपना विरोध दर्ज कर सयुक्त ज्ञापन महामहिम राज्यपाल एवं निर्वाचन आयोग के नाम कुक्षी अनुविभागीय अधिकारी श्री विशाल धाकड़ को सौपा। ज्ञापन में महामहिम राज्यपाल एवं निर्वाचन आयोग से मांग की गई की विधि सम्मत एवं निष्पक्ष कार्य प्रणाली से कार्य कर सविधान अनुरूप सु. श्री. मीनाक्षी नटराजन के नामांकन को स्वीकार करें।
इस अवसर पर कुक्षी व्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हीरालाल बबलू नींगवाल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सहदेव पाटीदार, वरिष्ठ नेता ठाकुर राजेंद्र सिंह राठौर, एडवोकेट अतुल जैन, देवेन्द्र जैन, शंकर सोलंकी, आशीष परसाई, शेखर रेवाल, निसरपुर कांग्रेस के देवेन्द्र पाटीदार संटू, शिवराम प्रधान , सहित कई कांग्रेस नेता शामिल थे.
ज्ञापन का वाचन देवेन्द्र पाटीदार संटू ने किया।
एमपी का आईना (सज्जाद खान )



