September 12, 2026 |
Uncategorizedखेल जगतटेक्नोलॉजीदेशधर्ममध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिविदेश

देवरा के प्राचीन शिव मंदिर के जीर्णोद्धार की राह खुली

एमपी का आईना प्रधान संपादक सज्जाद खान

Fast News Janta Ki Awaaz

Listen to this article

देवरा के प्राचीन शिव मंदिर के जीर्णोद्धार की राह खुली

विधायक डॉ. हीरालाल अलावा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पुरातत्व आयुक्त मदन कुमार से भोपाल मै की मुलाकात, सर्वे टीम गठित कर संरक्षण के निर्देश

मनावर। तहसील क्षेत्र के ग्राम देवरा स्थित प्राचीन शिव मंदिर के संरक्षण एवं जीर्णोद्धार को लेकर मनावर विधायक डॉ. हीरालाल अलावा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पुरातत्व विभाग के आयुक्त भोपाल मदन कुमार से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में मनावर से पन्नालाल गेहलोत एवं सैयद रिजवान अली ,राजन कुमार जयस
दयाराम सोलंकी
प्रदीप वास्केल शामिल रहे

प्रतिनिधिमंडल ने आयुक्त के समक्ष देवरा के प्राचीन शिव मंदिर की ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्ता रखते हुए मंदिर के संरक्षण, जीर्णोद्धार तथा सुरक्षा व्यवस्था की आवश्यकता रखी। विधायक डॉ. अलावा द्वारा विभाग को दिए गए पत्र में उल्लेख किया गया कि मंदिर को प्राचीन स्मारक एवं पुरातात्विक स्थल के रूप में संरक्षण की कार्रवाई पूर्व में की जा चुकी है, लेकिन सर्वेक्षण के बाद भी मौके पर विभागीय निगरानी एवं संरक्षण संबंधी व्यवस्थाएं पर्याप्त रूप से नहीं की गई हैं।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुरातत्व विभाग के आयुक्त मदन कुमार ने देवरा शिव मंदिर के संरक्षण एवं जीर्णोद्धार की दिशा में आवश्यक कार्रवाई के लिए विभागीय स्तर पर निर्देश जारी किए तथा सर्वे टीम गठित कर स्थल का निरीक्षण एवं तकनीकी मूल्यांकन कराने के निर्देश दिए। सर्वे टीम द्वारा मंदिर की वर्तमान स्थिति, स्थापत्य एवं संरक्षण की आवश्यकता का परीक्षण किया जाएगा।

प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि देवरा शिव मंदिर के मूल स्वरूप और ऐतिहासिक विरासत को सुरक्षित रखते हुए वैज्ञानिक एवं पुरातात्विक पद्धति से जीर्णोद्धार कराया जाए तथा मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।

विधायक डॉ. हीरालाल अलावा ने कहा कि देवरा का प्राचीन शिव मंदिर क्षेत्र की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर है। इसके संरक्षण के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात के बाद अब विभागीय सर्वे और आगे की संरक्षण कार्रवाई को लेकर क्षेत्रवासियों में उम्मीद जगी है।

मनावर से सैयद रिज़वान अली की रिपोर्ट


Fast News Janta Ki Awaaz

Related Articles

Check Also
Close