एमपी-महाराष्ट्र में बाइक चोरी के 3 आरोपी गिरफ्तार:
एमपी का आईना प्रधान संपादक सज्जाद खान

*एमपी-महाराष्ट्र में बाइक चोरी के 3 आरोपी गिरफ्तार: 10 लाख की 17 बाइक बरामद; मास्टर चाबी से खोलते थे लॉक*

खरगोन जिले की चैनपुर पुलिस ने मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में सक्रिय अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 10 लाख रुपए कीमत की 17 चोरी की बाइकें बरामद की हैं। बरामद बाइकें खरगोन, इंदौर और महाराष्ट्र के अलग-अलग इलाकों से मिली हैं। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इकरार उर्फ विकरार उर्फ नेरी निवासी गोपालपुरा, बबलू उर्फ आनस निवासी जिलानीनगर, खरगोन और समीर निवासी रावेर, जिला जलगांव, महाराष्ट्र के रूप में हुई है। भीकनगांव एसडीओपी केतन अडलक ने बताया कि गिरोह का खुलासा 7 जून को हेलापड़ावा से बाइक चोरी की शिकायत के बाद हुआ। जांच के दौरान पुलिस के सामने आनस और इकरार के नाम आए। पुलिस ने पहले आनस को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने इकरार के साथ मिलकर बाइक चोरी करने और चोरी की बाइकें महाराष्ट्र के रावेर निवासी समीर को बेचने की बात बताई। इसके बाद पुलिस ने फरार इकरार को धूपी फाटे से गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी गणपत कनेल ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने खरगोन जिले से 10, इंदौर से 2 और महाराष्ट्र से 5 बाइकें बरामद की हैं। कुल 17 बाइकें जब्त की गई हैं। पुलिस के अनुसार, कुछ मामलों में आरोपियों ने ग्रामीणों को अपनी मजबूरी बताकर बाइकें गिरवी रखकर उनसे पैसे भी लिए थे। पुलिस के मुताबिक गिरोह भीड़भाड़ वाले और सुनसान इलाकों में खड़ी दोपहिया गाड़ियों को निशाना बनाता था। आरोपी खास तौर पर पुराने या खराब लॉक वाली बाइक तलाशते थे। ऐसी बाइकें भी उनके निशाने पर रहती थीं, जिनमें चाबी लगी रह जाती थी। आरोपी मास्टर चाबी से लॉक खोलकर बाइक चोरी करते और मौके से फरार हो जाते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हीरो स्प्लेंडर प्लस, एचएफ डीलक्स, बजाज पल्सर, होंडा सीबी शाइन, टीवीएस स्टार सिटी और टीवीएस अपाचे सहित अलग-अलग मॉडल की बाइकें बरामद की हैं। इनमें
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हीरो स्प्लेंडर प्लस, एचएफ डीलक्स, बजाज पल्सर, होंडा सीबी शाइन, टीवीएस स्टार सिटी और टीवीएस अपाचे सहित अलग-अलग मॉडल की बाइकें बरामद की हैं। इनमें मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों के रजिस्ट्रेशन नंबर वाली बाइकें शामिल हैं।
*फास्ट न्यूज़ जनता की आवाज खरगोन से इसहाक पठान की रीपोर्ट*


