April 18, 2026 |
टेक्नोलॉजीदेशधर्ममध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिव्यापार

शॉट सर्किट से किसानों की जली फसलों को लेकर कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर से मिलकर मांग की

फास्ट न्यूज़ जनता की आवाज प्रधान संपादक सज्जाद खान

Fast News Janta Ki Awaaz

Listen to this article

शॉट सर्किट से किसानों की जली फसलों को लेकर कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर से मिलकर मांग की

  1. विद्युत वितरण कंपनी की गलती से जली फसलों का मुआवजा नहीं बल्कि पूरी कीमत दी जाए

खरगोन – खरगोन जिले के बड़वाह और भीकनगांव क्षेत्र में पिछले कुछ दिनो में विद्युत वितरण कंपनी के झूलते तारो, क्षतिग्रस्त विद्युत पोलो और शॉट सर्किट के कारण कई किसानों की लाखों रुपए की गेहूं और चने की खड़ी फसले जलकर राख हो गई। किसानों का भारी नुकसान हुआ है। इसी विषय को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि नाईक के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल कलेक्टर खरगोन से मिला। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि
जली हुई फसल पक कर तैयार हो चुकी थी जिसे किसान काटकर मंडी में बेचने की स्थिति में था। अर्थात किसानों को फसलो का पूरा दाम मिलता।
पुरी तरह पक चुकी फसल विद्युत वितरण कंपनी की गलती के कारण जलकर राख हो गई।
चूंकि मुआवजा प्राकृतिक आपदा के लिए दिया जाता है, यहां विद्युत वितरण कंपनी की गलती के कारण किसानों की पूरी तरह पक चुकी फसल जलकर राख हो गई, ऐसे में किसानों को उनकी जली हुई फसलों का मुआवजा नहीं बल्कि प्रति एकड़ एवरेज निकालकर बाजार मूल्य के हिसाब से पूरे दाम दिए जाएं अन्यथा कांग्रेस पार्टी किसानों के हक में धरना प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल में जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष परसराम पाटीदार, जिला महासचिव संगठन जितेंद्र भावसार, जिला प्रवक्ता राजेश मंडलोई, राजू सदर, मांगीलाल मोरे शामिल थे।

फास्ट न्यूज़ जनता की आवाज खरगोन से जाकिर शेख की रिपोर्ट.


Fast News Janta Ki Awaaz

Related Articles

Check Also
Close