
खरगोन शादी में हल्दी (उबटन) लगाने से शरीर में रिएक्शन दुल्हन की हुई मौत के बाद जिला प्रशासन आया हरकत में

खरगोन सहित कसरावद में दुकानों से हल्दी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे भोपाल स्थित लेब
करीब 15 दिन पूर्व कसरावद की दुल्हन राखी की 22 अप्रैल को हुई थी हल्दी लगाने की रस्म,26 अप्रैल को होनी थी शादी
हल्दी लगाते ही दुल्हन राखी के शरीर में हल्दी के रिएक्शन से हाइपर सेंसिटिविटी के चलते शरीर में लाल दाने होने के बाद तबीयत बिगड़ी थी
इन्दौर के एमवाय अस्पताल सहित इंदौर के ही निजी अस्पताल में इलाज के दौरान 15 दिन पूर्व हुई थी मौत
CHMO डॉ डीएस चौहान का बयान…दुल्हन के साथ 15 और भी घर के लोगों ने लगाई थी हल्दी,केवल दुल्हन के शरीर में हुआ था रिएक्शन,
फूड सेफ्टी अफसर एचएल अवास्या का बयान…सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद होगी उचित कार्रवाई।
*एमपी का आईना*
खरगोन से इसहाक पठान कि रीपोर्ट*


